शहर के अलावा अन्य जनपद एवं प्रांतों से आये भक्तों ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री महाकाल मंदिर के द्वारा सावन के चतुर्थ सोमवार पर विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। ३२१ कांवड़ के साथ भक्त गंगा तट पहुंचे। जहां सनकादेव महाकाल मंदिर पांचाल घाट से पूजन के साथ दीप प्रज्वलित एवं भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद महाकाल मंदिर की महिला महंत साध्वी अर्चना दीक्षित के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा पांचाल घाट से होते हुए नेकपुर पुल, आवास विकास, लालगेट, घुमना, सुतहट्टी, साहबगंज, अंगूरीबाग होते हुए महाकाल मंदिर स्थित शिवलिंग पर हजारों भक्तों ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। बेल पत्र, धतूरा, पुष्प, मिष्ठान आदि से पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कांवडिय़ों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भक्तों के लिए शीतल जल एवं फलों की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर कमलेश वर्मा, विपिन, ब्रह्मप्रकाश तिवारी, धर्मेन्द्र सक्सेना, आशीष वर्मा, चंदन कटियार, सुमित सक्सेना, दीपक वर्मा के अलावा सुषमा गहलोत मध्यप्रदेश, बसंतीदेवी गुजरात, मीना देवी दिल्ली, संगीता हरियाणा, अजय सिंह पंजाब, आलोक राजस्थान, प्रदीप उत्तराखण्ड के अलावा लखनऊ, बरेली, रामपुर, मथुरा, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर से आये भक्तों ने महाकाल मंदिर में जलाभिषेक किया। बढ़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामना हेतु भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की।
कांवडिय़ों ने महाकाल मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक
