गंगा में डूबने से नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार के 21 वर्षीय पुत्र हर्षित जायसवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हर्षित अपने छोटे भाई मयंक जायसवाल और दोस्त राघव के साथ सरैया घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला।

राघव की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि हर्षित और मयंक को गंभीर स्थिति में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। मयंक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *