उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 विनोद सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 101 मोबाइल कीमत लगभग 20 लाख रु0 के मोबाइल फोन बरामद किये।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में उपरोक्त मोबाइल फोनों को भिन्न-भिन्न स्थानो से बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे,। सर्विलांस सेल द्वारा सितंबर 2024 से लेकर अब तक कुल 606 मोबाइल फोन खोजकर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ रूपये हैं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी सर्विलांस सेल विनोद सिंह, का0 शुभम तोमर, का0 प्रशान्त बालियान, का0 अरूण यादव, का0 विवेक मौजूद रहे।
सर्विलांस टीम ने 101 खोए हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके धारकों को किया वापस
