शक्ति सैनिक इं0ाक0 मौधा के प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करने की शिक्षक संगठन ने उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य व मण्डलीय अध्यक्ष महिपाल सिंह एवं जिला मंत्री अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपकर शक्ति सैनिक इंटर कालेज के प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि शक्ति सैनिक इंटर कालेज के प्रबंधक ने शिक्षक मनोज कुमार के साथ अभद्रता कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। मनोज कुमार समाजिक विज्ञान के अध्यापक है। प्रबंधक पीयूष कुमार द्वारा शिक्षक मनोज कुमार को कक्ष में बुलाकर बिना कारण जाति सूचक गालियां दी और कहा कि नियुक्ति वाले पैसे क्यों नहीं दिये और तुम्हे बर्खाश्त कर देंगे आदि आरोप लगाये गये है और उन्होंने कहा कि संगठन तुम्हे बचा नहीं पायेगा। प्रबंधक के पास बैठे भूगोल प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह ने शिक्षक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे शिक्षक मानसिक भयभीत है। कोई अप्रिय घटना न घटे, इस संबंध में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। संगठन ने मांग की है कि प्रबंधक द्वारा अवैध वसूली को रोका जाये और दंडात्मक कार्यवाही की जाये। पुलिस अधीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। साथ ही दूसरा ज्ञापन मनोज कुमार द्वारा जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ को भी सौंपा गया। जिसमें प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *