खेत में मक्का रखाने गये पूर्व प्रधान के भतीजे को बदमाशो ने मारी गोली, घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज़। खेत में मक्का रखाने गये पूर्व प्रधान के भतीजे को बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिय। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत हकीकतपुर निवासी भानूप्रताप उम्र 17 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र कुमार उर्फ कल्लू यादव अपने घर से 1 किलो मीटर दूर मक्के के खेत में फसल रखाने के लिए गया था। उसी दौरान उसे खेत में तीन बदमाश मिले, जिनके हाथों में नाजायज 315 – बोर के तमन्चे थे। पीड़ित ने बताया कि जब हमने बदमाशो से पूछा कौन हो आप यहाँ क्या कर रहे हो, इसी वात पर बदमाशो ने हमे गाली देते हुए हमे जानसे मारने की नियत से फायर कर दिया। हमने उनके तमंचा की नाल को हथेली से पकड लिया। उसे छुडाने के लिए बदमाश ने फायर कर दिया जिससे गोली हमारे हथेली मे लग गयी। शोर मचाने पर हमे छोड़कर खेतो से भाग गये। मौके पर पहुॅचे घायल भानू प्रताप के चाचा पूर्व प्रधान रमेश चन्द्र ने परिजनो की मदद से घायल भतीजे को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *