सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब चुनाव आयोग से मांग लिया एफिडेविट

वोट चोरी के 18 हजार शपथ पत्र दिये गये, नहीं हुई कार्यवाही
लखनऊ, समृद्धि न्यूज। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व निर्वाचन आयोग के कंधों पर है और जब आयोग सही रास्ते पर चल पड़ेगा तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उनका रक्षा कवच बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग का एक सही और साहसिक कदम देश की अनंत पीढिय़ों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा द्वारा दिये गये शपथपत्र प्राप्त नहीं होने का दावा करने वाला आयोग उन हलफनामों की प्राप्ति की पावती पर गौर करे, अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा, जो निर्वाचन आयोग यह कह रहा है कि हमें उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए हलफनामे नहीं मिले हैं, वह हमारे शपथपत्रों की प्राप्ति के प्रमाण स्वरूप दी गयी अपने कार्यालय की पावती को देख ले। उन्होंने कथित रूप से डाक विभाग द्वारा दी गयी रसीदों की तस्वीरें भी टैग करते हुए लिखा, इस बार हम मांग करते हैं कि निर्वाचन आयोग शपथपत्र दे कि यह जो डिजिटल रसीद हमें भेजी गयी है वह सही है, नहीं तो निर्वाचन आयोग के साथ साथ डिजिटल इंडिया भी शक के घेरे में आ जाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी जाए तो सत्यता आए।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

पावती को देख ले। इस बार हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग शपथपत्र दे कि ये जो डिजिटल रसीद हमको भेजी गयी है वो सही है, नहीं तो ‘चुनाव आयोग’ के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ भी शक के घेरे में आ जाएगा।

18 हजार दिये गये शपथ पत्र, कार्यवाही शून्य

अखिलेश यादव का यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एक प्रेसवार्ता में वोट चोरी और अन्य अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों को गलत बताए जाने के बाद आया है। अखिलेश यादव ने इससे पहले एक्स पर एक अन्य संदेश में कहा था कि सपा ने वोट डकैती के 18 हजार शपथ पत्र आयोग को दिए थे, लेकिन कार्रवाई शून्य है।

देश के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व चुनाव आयोग के कंधों पर

अखिलेश ने कहा कि आयोग के पास कथित गड़बडि़य़ों और अनियमितताओं की पूरी फेहरिस्त मौजूद है, इसके बावजूद आयोग की ओर से न तो कोई जवाब आया और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। उन्होंने कहा, देश के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व चुनाव आयोग के कंधों पर है। आज सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि एक व्यापक बदलाव की ज़रूरत है। जब आयोग ईमानदारी से काम करेगा, तो करोड़ों भारतीयों का भरोसा उसकी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा।
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि सत्य और निष्पक्षता के मार्ग पर चलने वालों के साथ हमेशा जनता खड़ी होती है। उन्होंने चुनाव आयोग से आह्वान किया कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया कि जनता अब बदलाव चाहती है और अगर आयोग सही दिशा में आगे बढ़ता है, तो उसे देशवासियों का भरपूर समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *