फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में बैडमिंटन एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने किया। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, मनीष कुमार, आलोक कुमार, संजीव कुमार, अतुल कटियार, अवधेश, विमलेश, बीना गौतम, सत्यवीर आदि लोग मौजूद रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रोली विजेता व शिखा उपविजेता रही। बैडमिंटन बालिका युगल में रोली व रानी विजेता, शिखा व ज्योति उपविजेता रही। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में रजत विजेता व अमोध उपविजेता रहे। बैडमिंटन बालक युगल में रजत व जाविद विजेता। मंकेश बाबू व मोहम्मद मुस्तफा उप विजेता रहे। कुश्ती बालिका वर्ग में बढ़पुर की लक्ष्मी विजेता व मोहम्मदाबाद की जानवी उपविजेता रही। 30 से 33 किलो भार वर्ग में बढ़पुर की आकांक्षा विजेता व शिखा उपविजेता रही। 33 किलो भार वर्ग में अक्षरा विजेता बनी। 36 से 39 किलो भार वर्ग में नंदनी मोहम्मदाबाद विजेता, करीना बढ़पुर उप विजेता रही। 39 से 42 किलो भार वर्ग में ज्योति मोहम्मदाबाद विजेता व बढ़पुर की साक्षी उपविजेता रही। कुश्ती बालक वर्ग में अंशुल विजेता व प्रशांत उप विजेता रहे। कुश्ती 38 किलो भार वर्ग में गुनबाज विजेता व जीवेश उप विजेता रहे। 41 किलो भार वर्ग में प्रवेश विजेता व श्याम सुंदर उप विजेता रहे। कुश्ती 44 किलो भार वर्ग में रहमान विजेता व प्रशांत उपविजेता रहे। कुश्ती 48 किलो भार वर्ग में दिव्यांशू विजेता व अर्पित उपविजेता रहे। 57 किलो भार वर्ग में शिवम विजेता बने। सभी खिलाडिय़ों को बीएसए अनुपम अवस्थी ने मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया।
बैडमिंटन व कुश्ती विजेताओं को किया गया सम्मानित
