आरएम फास्फेट एण्ड केमिकल्स कम्पनी द्वारा जिरोन खाद की बतायी गई गुणवत्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किसान दिवस पर आरएम फास्फेट एण्ड केमिकल्स प्रा0लि0 इंदौर के द्वारा बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। 170 किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया। सैनिक खाद भण्डार मोहम्मदाबाद की ओर से आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने भाग लिया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेती संबंधित जानकारी जरुर रखे। जिससे उनकी फसल को नुकसान से रोका जाये। समय-समय पर खेती वैज्ञानिक की राय ले और इस तरह की संगोष्ठी में प्रतिभाग करें, जिससे उन्हें सरकार की गाइड लाइन का भी लाभ मिले। रमाकांत यादव ने किसानों को उन्नत बनाने की जानकारी दी। अधिकृत विक्रेता टिन्कू यादव, रवि यादव, विमल यादव ने कम्पनी के सीनियर अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय, संजय जैन, विवेक यादव आदि का स्वागत किया। किसानों को कम्पनी के विशिष्ठ उत्पाद जिरोन खाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई। जिरोन खाद से कृषि के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया। धन्यवाद टिन्कू यादव व रवि यादव ने ज्ञापित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
