कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव आयोजित होना है। उससे पूर्व नगर के रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर मुख्य चौराहा, गुड़ मंडी, लोकमन होती हुई मोहल्ला कूंचा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुई।
कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर और पीले परिधान में शामिल हुईं। इस दौरान बैंड बाजे की धुनों पर महिलाएं व पुरुष भगवान कृष्ण के गीतों पर नृत्य करते चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से समाज सेविका पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 मिथलेश अग्रवाल, उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, राजवीर शाक्य आदि मौजूद थे। कलश यात्रा में स्वामी विवेकानंद महाराज रथ पर सवार होकर शामिल हुए।
कान्ठा की छठी से पूर्व समाजसेवियों ने निकाली कलश यात्रा
