धार्मिक स्थल से एक जाति विशेष का झंडा उतारकर फेंका

ग्रामीणों नें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगाया आरोप
सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर की जांच
कम्पिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। धार्मिक स्थल पर लगा झंडा शरारतीतत्वों नें उतारकर फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मे रोष फैल गया। ग्रामीण ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी चंदा खां ने दी तहरीर मे बताया की शुक्रवार शाम 6 बजे तीन अज्ञात युवकों नें धार्मिक स्थल पर लगा झंडा उखाडक़र फेंक दिया। आरोप है कि आग लगाकर जला दिया। गांव निवासी फैजान ने युवकों को झंडा उतारकर आग लगाते देखा। फैजान ने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। घटना को लेकर ग्रामीणों नें रोष जाहिर किया। आरोप है कि फैजान द्वारा एक युवक से शिकायत करने पर युवक ने गाली-गलौज की। ग्रामीणों नें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। शनिवार सुबह थाने पहुँच ग्रामीणों ने तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़़ताल की। दोपहर बाद सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने भी ग्रामीणों से जानकारी की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे धार्मिक गीत के साथ एक युवक धार्मिक स्थल पर चढक़र धार्मिक झंडा फेंकते हुए नजर आ रहा है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया की तीन किशोर ने पानी की टंकी से झंडा उतार दिया था। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी का फोन बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *