नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मौसमी बीमारियों के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 9 बजे से ही ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा। खराब मौसम के बावजूद दूर-दूर से मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
अस्पताल में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पर्चा काउंटर और डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टर लोकेश शर्मा ने मरीजों की जांच की। एक दिन में लगभग 200 मरीजों ने ओपीडी में पर्चे बनवाए। मरीजों को इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण चिकित्सा सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव देखा गया। जानकारी करने पर डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि मौसम बदलने से अचानक से मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गयी। उनका कहना था कि इस मौसम में बहुत एतियात बरतने की जरुरत है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
मौसम बदला, सीएचसी में संक्रामक बीमारियों के मरीज उमड़े
