पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी के पैर में लगी गोली

अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस बरामद

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रांस गंगा सिटी के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी लाल रंग की स्कूटी सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया । पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया, मौके से अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चैम्बर में फंसा हुआ खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम साकेत 32 वर्ष पुत्र हेमराज पाल निवासी ग्राम सम्भरखेड़ा गंगाघाट कोतवाली बताया गया है।

मालूम हो कि बीते 31 अगस्त की रात में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गगनीखेड़ा में फायरिंग की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है, जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी थी। जिसके बाद गंगाघाट कोतवाली पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा अबतक की कार्यवाही में कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त साकेत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *