बिजली के बोर्ड में टार्च चार्ज लगाते समय महिला को लगा करंट, भर्ती

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में गुरुवार की शाम घर में लगे बिजली के बोर्ड में टार्च को चार्ज में लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया है जंहा पर महिला का उपचार चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है हालत में सुधार है थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी जहरुद्दीन की 28 वर्षीय पत्नी अप्सरा घर में लगे बिजली के बोर्ड में टार्च को चार्जिंग में लगाते समय महिला के दाहिने हाँथ में बिजली का करंट लग जाने से महिला अचेत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक द्वारा महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *