एसबीआई तथा बीओआई की प्रगति होने पर डीएम खफा

 ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा कर दिये दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा समस्त जिला समन्वयक विभिन्न बैंकों की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा करायी गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधान मंत्री खाद्य उद्योग सूक्ष्म उन्नयन योजना, माटी कला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की बैंकवार समीक्षा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह में तथा स्वीकृत प्रकरणों को तीन कार्यदिवस के भीतर वितरित करने को निर्देशित कया गया। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया तथा बैंक ऑफ इण्डिया की प्रगति अत्यन्त खराब होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी निर्गत की गई तथा कल स्टेट बैंक के ऋण स्वीकृत अधिकारी को मण्डलायुक्त के समक्ष उपस्थित होने को निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद आजम सहायक प्रबन्धक को सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर पदोन्नति पर बधाई दी गयी। बैठक में उपायुक्त उद्योग खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्यान अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *