त्रिस्तरीय चुनावों की कार्यशाला में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी दिए टिप्स

 शाहाबाद/हरदोई , समृद्धि न्यूज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक शाहाबाद में कार्यशाला का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
मंगलवार को ब्लाक परिसर शाहाबाद में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सौरभ मिश्र नीरज ने त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर कार्य करने,संगठन के मजबूत व्यक्ति को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए दिशा निर्देश दिए।श्री मिश्र ने त्रिस्तरीय चुनावों के लिए बनाए गए विधानसभा संयोजक देवेन्द्र राजपूत को भी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालाराम राजपूत,वेदराम राजपूत जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग,अर्जुन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत,मंडल अध्यक्ष शाहाबाद ग्रामीण अनुज कुमार राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष उधरनपुर देवराज सिंह सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने आए हुए अतिथियों और पदाधिकारियों सहित सभी सम्मानित कार्यकताओ का स्वागत वंदन एवम अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *