मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। पुणे में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने गए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के अंतर्गत ग्राम कबीर नगर निवासी 20 वर्षीय कन्हैया पुत्र रामबाबू पुणे में नौकरी करता था। बीते 14 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे उसने अपने कमरे में पड़ी टीन शेड में लोहे के पाइप में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव का पुणे में ही पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद उसका शव पुणे से पैतृक गाँव लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामबाबू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का बड़ा भाई अमित कुमार 30 वर्ष, सचिन कुमार 25 वर्ष है तथा दो बहनों की शादी हो गई है। जो सजनी 23 वर्ष व काम 18 वर्ष हैं। मृतक की माता शशि देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
