भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

 प्रबुद्धजन व मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सृष्टि के निर्माणकल भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कोकाल पांचाल ब्राह्मण समिति द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा का शुभारम्भ सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। यात्रा में बैण्डबाजों की धुन पर समाज की युवक व युवतियों ने नृत्य किया और भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाये। जगह-जगह पूजा कर आरती उतारी गई। नेहरु रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शाल ओड़ाकर स्वागत किया। घुमना पर मुजाहिद अंसारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मंदिर परिसर में हवन व भण्डारा आयोजित हुआ। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रबुद्धजन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रही। विशिष्ठ अतिथि अरविन्द गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों को सम्मानित करने के साथ समाज को राजनीति की मुख्यधारा से जोडऩे पर बल दिया। १४ प्रबुद्धजनों में वीना शर्मा, रामऔतार शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। ४३ छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा ने समाज को शिक्षित व संगठित एवं राजनीति में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समिति के सर्वेश कुमार शर्मा, आवेश कुमार, रामपाल शर्मा, डा0 मुकेश विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, इंद्रप्रकाश शर्मा, अनुराग शर्मा, पंकज शर्मा, सत्यदेव शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, विनीत शर्मा, दीपक शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, विकास शर्मा, रानी शर्मा, शानू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *