राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 14, 15 व 16 सितंबर तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में संपन्न कराई गई उत्तर प्रदेश राज्य एथलीट प्रतियोगिता में जनपद के पांच खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किये। पदक विजेता खिलाडिय़ों को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में वार्ड संख्या 13 के सभासद मदुर कटियार ने स्वागत सम्मान किया, साथ ही जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सुशांत गुप्ता, ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने नगद धनराशि देकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
पदक विजेता खिलाड़ी मांडवी ने 100 मी0 में गोल्ड व 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। वहीं विशन देवी ने हैमर थ्रो कांस्य पदक, शिवांगी ने लंबी कूद में कांस्य पदक, लवी राठौर ने वॉक रेस में रजत पदक, विशाल बाथम ने वाक रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव कटियार, एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला, उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, जिला खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्ष बीना गौतम, टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव आशीष कटियार, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप, विपिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *