प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने के रोडमैपे की प्रभारी मंत्री ने दी जानकारी

बेड एण्ड ब्रेकफास्ट (बी0एण्डबी0) एवं होमस्टे नीति पर आधारित फिल्म का किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर किये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट (बी0 एण्ड बी0) एवं होमस्टे नीति 2025 प्रख्यापित की गई है, जिसके प्रचार प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग/प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रहे। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी दीप्ति वत्स ने उक्त नीति की एक रूप रेखा प्रस्तुत की। जिसके उपरान्त उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट (बी0एण्डबी0) एवं होमस्टे नीति 2025 पर आधारित एक फिल्म का प्रर्दशन किया गया। उक्त नीति के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री ने वर्तमान प्रदेश सरकारी द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किये गये वृहत कार्यों के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अन्तर्गत निवेशकों को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी इत्यादि एवं अन्य लाभों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांचालघाट के विस्तारीकरण की योजना को पर्यटन विभाग की नई परियोजना में सम्मिलित करने की स्वीकृत प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित होटल एवं अन्य उद्यामों का नीति के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रमुख होटल व्यवयासों, उद्यमों विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों एवं अन्य लाभार्थियों के साथ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (रा0/वि0) अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (जे0) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रंजनीकान्त, जिला विकास अधिकारी एस0के0 तिवारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *