फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्म दत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल स्टेडियम फतेहगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जनपद से ट्रायल में चयनित 11 बालिकाएं 20 सितंबर को मंडलीय टीम सब जूनियर बालिका कबड्डी के ट्रायल के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में प्रतिभाग करेगी। कानपुर मंडल से चयनित बालिकाएं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका टीम कबड्डी टीम 24 सितंबर से 26 सितंबर तक स्टेडियम कासगंज में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जनपद से ट्रायल से चयनित बालिकाएं को जिला क्रीडाअधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने बधाई दी। ट्रायल कुलदीप यादव सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कबड्डी सुभाष यादव, कोच विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अंशुल कुमार, सुनील पाल, अंकित कुमार, साधना, प्रिया, सेजल, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे। जनपद से चयनित बालिकाएं नैंसी, मोनिका, लवी, उमानसी, रूपाली, सुहानी, दीपाली, करिश्मा, अंजलि, श्वेता, अनुष्का यह बालिकाएं सब जूनियर बालिका कबड्डी मंडल टीम के लिए कानपुर में प्रतिभाग करेंगी। टीम कोच विमलेश कुमार बालिकाओं को लेकर जाएंगे।
मण्डलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं का हुआ चयन
