अनुपालन आख्या न देने वाले 44 सचिवों को 27 अक्टूबर तक का अंतिम मौका

हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिला प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी आडिट आपत्ति की अनुपालन आख्या न दे पाने वाले सचिवों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। समस्त सचिवों को 27 अक्टूबर का तक का मौका दिया गया है।

बताते चलें कि लेखा परीक्षा के द्वारा वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का आडिट किया गया था।जिसमें से 44 ग्राम पंचायत ऐसी पाई गईं,जिनके द्वारा अब तक आडिट के बाद दी गई आपत्तियों पर अनुपालन आख्या नहीं दी जा सकी हैं।उक्त सम्बन्ध में डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले की एक दर्जन से अधिक ब्लाकों पिहानी,बिलग्राम,माधोगंज, टोडरपुर,साण्डी,भरखनी,संडीला, भरावन,कोथावां,टड़ियावां, हरियावां,बावन व हरपालपुर की 44 ग्राम पंचायतों के सचिवों में विचलन पाए जाने से लेखा परीक्षा ने आपत्ति लगाई थी। डीपीआरओ श्री सिंह ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को 27 अक्टूबर तक अंतिम चेतावनी में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।आख्या न देने वाले सचिवों से उक्त धनराशि की वसूली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *