आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार पलटी ,चार की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर किनारे पलट गई । जिसकी चपेट में आने से सड़क पर काम कर रहे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये । जिन्हे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक्सप्रेस वे पर 3 किमी. लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार घटना जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 257 से 258 के बीच की है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बताया जाता है कि कार का टायर फट गया। जिसकी स्पीड अधिक होने के चलते ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया जिससे सफाई कर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान लवकुश 40 पुत्र रामनाथ और रामकिशोर 38 पुत्र गोकरन निवासी झब्बाखेड़ा, थाना बेहटा मुजावर व मुनेश 45 पुत्र राधे निवासी राजाखेड़ा और सरवन 35 पुत्र राजपाल निवासी अकबरखेड़ा, थाना बेहटा के रूप में हुई है। जबकि राकेश 40 पुत्र दिग्विजय और कृष्णपाल 55 पुत्र श्रीराम निवासी राजाखेड़ा घायल हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा है। वही शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। वही घटना के बाद लगभग 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *