अपर पुलिस अधीक्षक ने विजेता खिलाडिय़ों को पहनाये मेडल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य डा0 विनीत कुमार चौहान व सह संयोजक रजिन्द्र सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। अपर पुलिस अधीक्षक व डीआईओएस एवं जिला क्रीड़ाधिकारी ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। जूनियर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियन रामानंद इंटर कालेज के छात्र शांतनु रहे। सीनियर बालक वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कालेज के चैम्पियन निखिल राजपूत रहे। निखिल ने 800 मीटर व 1500 मीटर व 3 हजार मीटर में जीत हासिल की। वहीं केएसआर कम्पिल के छात्र अभिषेक ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में विजेता बने। सब जूनियर बालक वर्ग में सीपी विद्या निकेतन के रुद्र प्रताप सिंह ने गोला फेंक, तबा फेंक, लम्बी कूद में जीत दर्ज की। महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद के अंकित सिंह ने 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ में बाजी मारी। व्यक्तिगत चैम्पियन बालिका सीनियर वर्ग में जीजीआईसी फतेहगढ़ की रमा देवी ने 100, 200, 400 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। जूनियर में व्यक्तिगत चैम्पियन शहीद भगत सिंह रमा देवी इंटर कालेज के छात्रा श्रास्रि ने 100, 200, 400 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में जोन चैम्पियन कायमगंज 250 अंक के साथ रहा। द्वितीय स्थान पर फतेहगढ़ 153 अंक के साथ रहा। तृतीय स्थान पर फर्रुखाबाद 147 अंक के साथ रहा। निर्णायक मण्डल में देवेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, दीपावली कुमार, राकेश कुमार, आरती यादव, केशव गंगवार, सुब्रत शाक्य, सुनील पाल, नेहा भारद्वाज, अनिकेत कुमार, रजनीश शिवा, ऋतु मिश्रा, इंजाज अहमद, राहुल यादव, अनुराग पटेल, प्रशुभ गुप्ता, धनश्याम बिंद, देवनारायन सिंह, मनीषा यादव, कुलदीप सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, धनंजय कुमार आदि ने व्यवस्था देखी। लेखा विभाग में कृष्ण स्वरुप, डा0 सीता सिंह, अनुज मिश्रा, अमिताब सिंह, पवन कुमार, सुनील राठौर, मोहित कटियार, अनिल शाक्य, अर्नुज दीक्षित विशेष कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। बालक वर्ग ५ हजार मीटर वॉक में अनमोल बाथम प्रथम व सुमित द्वितीय रहे। जेबलिन थ्रो में अम्बर प्रथम, मिथुन द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग वॉक ५ हजार मीटर में अर्जुन सिंह प्रथम, सुरजीत द्वितीय रहे। जेबलिन थ्रो में अरविन्द पाल प्रथम, शोभित कुमार द्वितीय रहे। ४०० मीटर दौड़ में निकित व आदर्श द्वितीय रहे।
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कायमगंज जोन बना विजेता
