मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

 महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर अनीता रंजन रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आए अधिकारियों एवं कर्मचारी के सहयोग से कुल 42 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया। शिविर में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार, गिरीश कुमार, सीनियर लैब टेक्नीशियन अमित सिंह एवं फराह नाज, लैब टेक्नीशियनशोभित कटियार, काउंसलर शिवम चौहान, स्टाफ नर्स दीपक अवस्थी, जय देवी एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर नीतू श्री के संरक्षण एवं क्रिया शरीर विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर ज्ञानेंद्र गुप्ता एवं लेक्चर डॉक्टर अरीब हुसैन की देखरेख में चलाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पंजीकरण की कुल संख्या 55 रही। जिसमें कुल 42 छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में डॉक्टर ज्ञानेंद्र गुप्ता, डॉक्टर आरीब हुसैन, डॉक्टर निरंजन, डॉ0 विकास बाबू, डॉ0 मधु रंजन, डॉ0 अरुण पांडे, डॉ0 आनंद बाजपेई, डॉक्टर गगन देवी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करके दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर अनीता रंजन द्वारा इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सभी के द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की गई एवं रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *