मिशन शक्ति के तहत ताइक्वांडो प्रशिक्षुओं को किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को फतेहगढ़ ऑफिसर्स क्लब में ताइक्वांडो के प्रशिक्षुओं को आकांक्षा समिति की ओर से जागरुक किया गया। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 वंदना द्विवेदी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।
सचिव डॉ0 रजनी सरीन ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का समय जागृत रहने का है, हमे किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी अंतर्दृष्टि जागृत करनी होगी। खासतौर पर लड़कियों को आत्मरक्षा और सजगता की बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, बिस्किट, एनर्जी ड्रिंक आदि प्रदान किये गए। दीपिका त्रिपाठी, गुंजा जैन, श्रद्धा दुबे आदि मौजूद सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रशिक्षुओं ने आत्मरक्षा हेतु सीखे गए कार्यों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सह सचिव रश्मि सिंह, गुंजा जैन, दीपिका त्रिपाठी, अनिता पाठक, डॉ0 ज्योति गुप्ता, साक्षी गुप्ता, श्रद्धा दुबे, प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *