नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को दिन में रुक रुककर हुई बारिश के बाद देर रात को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। इससे तपमान में गिरवाट आई है। दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, अब अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
#WATCH | Light rain drizzles over parts of Delhi NCR. Visuals from IGI Airport. pic.twitter.com/RWCD8n1kLI
— ANI (@ANI) October 6, 2025
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को राजधानी में कई केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है और दिल्ली वालों को ठंड महसूस हो रही है। इससे तपमान में गिरवाट आई है। इसके कारण सोमवार 2011 के बाद से और इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 78 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों पर भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। केदारनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में दो दिन भारी बारिश की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दो दिन से जारी है। इसी के साथ अगले दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 7 अक्टूबर को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
