प्राइवेट प्लेन टेकऑफ से पहले झाडिय़ों में घुसा, सवार आधा दर्जन लोग बाल-बाल बचे

 वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड के एमडी टीम के साथ निर्माणाधीन बीयर फैक्ट्री का निरीक्षण करने आये थे
सूचना पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे, की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट प्लेन टेकऑफ से पहले झाडिय़ों में जा घुसा। जिससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने जांच.पड़ताल की। एडीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय और सीओ अजय वर्मा ने भी पहुंचकर जानकारी ली।जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब १०:३० बजे वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के एमडी अजय अरोड़ा वाइस प्रेसिडेंट राकेश टीकू और एसबीआई अधिकारी सुमित शर्मा व अन्य लोगों के साथ खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्ट्री के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने भोपाल से आए थे। निरीक्षण कर वापस जाते समय प्राइवेट प्लेन टेकऑफ से पहले झाडिय़ों में जा घुसा। हादसे में विमान के विंग्स, फ्रंट व्हील और जेट फैन टूट गए। फ्यूल टैंक भी डैमेज हुआ है। जिससे रनवे पर एयरो फ्यूल टपकने लगा। घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। पुलिस टीम ने जांच.पड़ताल की। एडीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय और सीओ अजय वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं वुडपैकर ग्रीन कंपनी के यूपी प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडेय ने पायलट नसीब बामल तथा प्रतीक फर्नांडीज पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा दोनों पायलट को पहले से ही पहियों में हवा कम होने के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया, तभी यह घटना घटी। वुडपैकर ग्रीन कंपनी के एमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि वे प्लांट का मुआयना करके प्राइवेट विमान से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। अब वे आगरा से जाएंगे। वहां दूसरी फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे। वहीं हादसे की जांच के लिए दिल्ली से एक टीम बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *