कमालगंज: तमंचा बरामदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। झगड़े के दौरान फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बीती रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद तमंचा बरामदी के ले जाते समय एक अभियुक्त मान ने छुपाये हुए तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट

थाना कमालगंज क्षेत्रान्तर्गत पंजीकृत मु0अ0स0-325/25 से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अभियोग से सम्बन्धित तमंचे की बरामदगी के लिये जाते समय अभियुक्त द्वारा भागने के प्रयास के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करना तथा जवाबी कारवाई में हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट।

मुकदमे में सझौते को लेकर आरोपी बनाते थे दबाव

बताते चले कि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें कहा था कि करीब 4 वर्ष पूर्व मुम्बई में मेरे बड़े भाई शकील व सलमान पर गांव के मान व अरशद पुत्रगण मुन्ने वसीम पुत्र शमीम, शादाब पुत्र मुस्तकीम उक्त ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें मुम्बई में हत्या करने के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोपीगण लोग आये दिन मेरे भाइयों व मेरे परिवार के लोगों को मुकदमा में समझौता करने का दबाब बनाते है। 7 अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे मेरा भाई सलमान गांव में मिस्त्री बुलाने गया था, तभी मान, अरशद पुत्रगण मुन्ने व वसीम पुत्र शमीम, सलमान उर्फ गोगा पुत्र अनवार उर्फ कटटू व दिलशाद उर्फ शिवलू पुत्र अंसार, महराज उर्फ शेखू पुत्र हसनूर और बसर पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ कब्बाल व 7- 8 अज्ञात उक्त लोगों ने रोक लिया था और गाली-गलौज कर मुकदमे में समझौता करने की बात कही। जिसका मेरे भाई ने मना कर दिया था, तभी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के हाथ में तमंचा देख मेरा भाई वहां भाग खड़ा हुआ, तभी एक आरोपी ने भाई सलमान के ऊपर हत्या करने के प्रयास से अवैध असलाह से फायर किया। किसी तरह मेरा भाई बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी ने ईंट-पत्थर भी चलाये थे।

पुलिस ने बीती रात पकड़ा था

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को जहानगंज थाना क्षेत्र से पकड़ लिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त मान हुसैन को तमंचा बरामदी के लिए ले जाते समय उसने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस ने भी बचाव में जबावी फायरिंग की। जिससे गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *