पुवायां-शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला में कई दिनों से धरना प्रदर्शन दे रहे है। लेकिन पुवायां एसडीएम की नाकामी से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला के लिए कूंच कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएं। पुवायां के राजीव चौक पर खड़े होकर तहसील प्रशासन मुर्दाबाद, पुवायां एसडीएम मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।
भाकियू भानु गुट ने किया जिला कूंच
पुवायां। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 6 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला के लिए कूंच कर दिया। संगठन के जिला कूंच की खबर से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मनाने में लग गए। लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी और जिला के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने जिला कूंच कर दिया। इससे पूर्व भाकियू कार्यकर्ता किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर 6 अक्टूबर से नगर के डॉक बगला के परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर जिला कूंच करने की चेतावनी भी दी थी। जब किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओ ने भारी संख्या में डाक बंगला से जिला को कूंच कर दिया। किसानों के जिला के लिए रवाना होने की खबर से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और तहसीलदार अजहर अंसारी ने बड़ा गांव से पहले कार्यकर्ताओं को रोका और समझने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और एसडीएम द्वारा किसानों की समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव, जिला प्रमुख महासचिव राशी राम वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, जिला सचिव बलबीर सिंह यादव, रामजी शर्मा, रघुवीर सिंह, सोनपाल यादव, स्वर्ण सिंह, हेतराम राजपूत, अभिषेक प्रताप सिंह यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष सुखविंदर कौर, तहसील अध्यक्ष लीला देवी ,सुशीला देवी, जसोदा देवी, मुन्नी देवी ,तारा देवी, रेशमा देवी, सोनी, पानमती देवी, विमला देवी, नेमवती, कमला देवी, रोशनी, ममता देवी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं को मानने में तहसीलदार का छूटा पसीना
पुवायां। जब कार्यकर्ता डाक बंगला से पैदल कूंच करते हुए जिले के लिए जाने लगे तो शाहजहांपुर रोड़ स्थित एक पम्प के सामने तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं को रोककर समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने दिन धरना प्रदर्शन करते हो गए तो समस्याओं का समाधान नही किया गया तो अब क्या कर सकते हो। तहसीलदार के लाख समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नही माने ओर वहां से जिला कूंच कर दिया है।
