फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा लगभग 20 लाख रुपयों की साइबर ठगी करने वाले 02 साइबर ठगों को 05 मोबाइल व 12200/- रुपये नगद व 05 एटीएम कार्ड, 01 कार स्कार्पियों सहित किया गया।
साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रतिबिम्ब पोर्टल के अन्तर्गत संदिग्ध मोबाइल व खाता संख्या की जाँच में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा 01 काली कार स्कार्पियों में बैठे 02 संदिग्धों के कब्जे से 05 एंड्रायड मोबाइल व 12200/- रुपये नगद व 05 एटीएम कार्ड बरामद हुए। गहनता से जांच करने पर संदिग्धों के मोबाइल में जस्ट डायल के माध्यम से फर्जी ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने वाले एप व ऑनलाइन सामान बेचेने के नाम पर धोखाड़ी करने सम्बंधी व्यापारियों से चैट के स्क्रीनशाट प्राप्त किये गये। एक अभियुक्त के व्हाटसएप नंबर व आईएमईआई नंबर व एकाउंट नंबर को एनसीआरपी पोर्टल एवं जेएमआईएस पोर्टल/प्रतिबिम्ब पोर्टल पर सर्च करने पर लगभग 20 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले प्रकाश में आये। थाना साइबर क्राइम द्वारा बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/2025 धारा-318(4), 111(2) बी.एन.एस. एवं ६६डी आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।
दो साइबर ठग मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड व स्कार्पियो सहित गिरफ्तार
