पुलिस ने अभियान चलाकर अधिक ध्वनि वाले 28 लाउडस्पीकर उतरवाये

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने जनपद के समस्त थाना/कोतवाली में लाउडस्पीकर के विरुद्ध अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतरवाये। शासन के निर्देशों के क्रम में लाउडस्पीकर के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में अनुमन्य सीमा से अधिक ध्वनि में चलाये जा रहे लाउडस्पीकर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 28 धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध ध्वनि विस्तारक यंत्रों/ लाउडस्पीकरों जो कि अनुमन्य ध्वनि सीमा का अतिक्रमण कर चलाये जा रहे थे, उनको शांतिपूर्वक वार्ता कर ध्वनि कम करायी गयी तथा धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को निर्धारित ध्वनि सीमा में बजाने हेतु निर्देशित किया तथा अवैध ध्वनि यंत्रो को धार्मिक स्थलों से हटाया गया व संबंधित व्यक्तियों को शासन के आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *