पं0 बंगाल व बिहार से लायी गई महिलायें
शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। जनपद शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने टाउनहाल के पीछे बाइक एजेंसी के पास स्थित एक मकान पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत और प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी (महिला सीओ) आकृति पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई में दो महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा गया है।
बताते चले कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उक्त मकान में अनैतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारकर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से छह मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
दो महिला सहित पांच गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिव कुमार पुत्र सकटेलाल निवासी ग्राम चिनौर थाना सदर बाजार, अध्ययन प्रताप सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी बाबूजई थाना कोतवाली और बंटी पुत्र सलीम खां निवासी गदियाना थाना सदर बाजार शामिल हैं। वहीं एक महिला निवासी सुकांता पाली, जिला बांकुरा (प0 बंगाल) तथा दूसरी महिला निवासी संतोषी चौक, जिला कटिहार बिहार शामिल है।
