दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर पुलिस एलर्ट मोड पर

नगर में एएसपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
कमालगंज में भी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर १ के निकट हुए धमकों से पूरे देश में हाई एलर्ट घोषित है। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कई होटलों एवं लाल गेट चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के लालगेट चौराह पर लंबी दूरी के संदिग्ध वाहनों को भी रोककर चेक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद सभी प्रमुख शहरों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद कमालगंज पुलिस सक्रिय हो गई। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार की रात सीओ अमृतपुर संजय वर्मा और इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमालगंज रेलवे स्टेशन तिराहे पर मोर्चा संभाला। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कार और बाइक सवारों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम सीधे रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां यात्रियों के सामान और बैग की भी जांच की गई। पुलिस का यह अभियान दिल्ली की घटना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से चलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *