पालीटेक्निक की परीक्षाएं शुरु, स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे भ्रमणशील

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग लखनऊ के दिनांक 11.11.2025 के आदेश के क्रम में डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की विषम सेमेस्टर/विशेष बैक पेपर परीक्षा सोमवार 17 नवंबर से शुरु हो गयीं। यह परीक्षायें 06 दिसंबर तक चलेंगी। उक्त परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रुप से सम्पन्न कराने के लिए राजकीय पालीटेक्निक, अनुदानित पालीटेक्निक, पी0पी0डी0 मोड के अंतर्गत संचालित पालीटेक्निक सहित कुल 186 संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उपरोक्त परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए संजय प्रताप खनन अधिकारी व अशोक कुमार यादव गन्ना विकास निरीक्षक कायमगंज को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संजय प्रताप खनन अधिकारी को राजकीय पालीटेक्निक भोलेपुर फतेहगढ़ में तैनात किया गया है, जबकि अशोक कुमार यादव गन्ना विकास निरीक्षक कायमगंज को राजकीय पालीटेक्निक कायमगंज में तैनात किया गया है। उपरोक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर अपनी पैनी नजर रखते हुए भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *