हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग हथेड़ा गांव में गुरुवार की शाम लगभग 5:30 बजे दो बाइको की टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रुप से घायल बाइक सवार युवक को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया है जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी 30 वर्षीय जय नारायण पाल बाइक से अपने बहन के घर हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था और वापस लौट रहा था की जैसे हीं हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के हथेड़ा गांव में पहुंचा की सामने से आ रहे बाइक सवार ने युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार जग नारायण पाल गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 के कर्मी संतोष भारतीय व प्रवीण पाल ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक विमल कुमार व फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक के पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया है इस संबंध में चिकित्सक विमल कुमार ने बताया की दो बाइको की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के लिए आया था प्राथमिक उपचार के बाद युवक के पैर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया गया है
