फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद की एशिया प्रसिद्ध आलू मंडी सातनपुर में नये सीजन का मुहूर्त (शुभारम्भ) हुआ। इस मौके पर आढि़तयों ने पूजन करके प्रसाद वितरित किया। फर्म सुरेश कुमार, विजय कुमार की आढ़त पर व फर्म विकास यादव गौरव यादव की आढ़त पर दोनों दुकानों पर मिलाकर लगभग सौ पैकेट आलू आया।
भाव निबल छोटा साइज 551 रुपए पैकेट व मोटा आलू 651 रुपए पैकेट में बिक्री हुई। जो दीपू कटियार ने आलू खरीदा है। मालूम हो कि कोल्ड स्टोरेज में भंडारित पुराने आलू ने नये आलू की हालत खस्ता कर दी है, वह आलू 800 से 900 रुपए कुंतल बिक रहा है, जिसके कारण नये आलू में मंदी रहने की संभावना है।
