नवाबगंज के चांदपुर में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म सरपंचिन की शूटिंग

 महिला सशक्तिकरण है मुख्य विषय
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत और लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई फिल्म सरपंचिन की शूटिंग नवाबगंज के चांदपुर स्थित एक ईंट भट्टा पर जोर-शोर से शुरू हो गई है। यह फिल्म अपने मजबूत सामाजिक संदेश और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित विषय वस्तु के कारण चर्चा में है।
फिल्म सरपंचिन का निर्देशन संजीत कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण बाबू सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने किया है। फिल्म की कहानी उन सामाजिक विसंगतियों को उजागर करती है जहाँ महिलाएं आरक्षित सीटों से चुनाव जीतकर प्रधान (सरपंच) तो बन जाती हैं, लेकिन उनके संवैधानिक और सामाजिक अधिकार उन्हें नहीं मिल पाते। फिल्म दर्शाती है कि कैसे इन महिलाओं के अधिकार का प्रयोग उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य करते हैं। जिससे महिला प्रधान केवल नाम की मुखिया बनकर रह जाती है। निर्माताओं के अनुसारए सरपंचिन का मुख्य उद्देश्य समाज को यह स्पष्ट संदेश देना है कि महिलाओं को उनके राजनीतिक और सामाजिक अधिकार मिलने चाहिए। यह फिल्म महिलाओं को स्वतंत्र रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है। शूटिंग स्थल पर फिल्म के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील दृश्यों को फिल्माया जा रहा है। जिससे पता चलता है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच एक गहन चर्चा का विषय बन सकती है। विक्रांत सिंह राजपूत और आम्रपाली दुबे की यह बहुप्रतीक्षित जोड़ी इस गंभीर विषय पर आधारित फिल्म के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा में एक नया और सार्थक आयाम जोडऩे जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *