बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ट्रक सीज

 कर बकाया में संचालित 3 ट्रक भी सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में गुरुवार को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा संजय प्रताप खनन अधिकारी के साथ खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये तथा इन पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण नहीं था। सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा समस्त जिलाधिकारियों से उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण खनन के विभागीय पोर्टल पर कराये जाने की अपेक्षा की गई है, ताकि इन वाहनों में लगे वीटीएस के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी हो सके। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा संजय प्रताप खनन अधिकारी को खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कर बकाया में संचालित 3 ट्रकों का भी सीज किया गया तथा इन पर 35 हजार रुपये टैक्स तथा 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *