फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/मंत्री/ प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवम्बर से प्रारम्भ हो गया है। जनपद में नियुक्त समस्त बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाकर गणना फार्म मतदाताओं में वितरण कर रहें हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को डिजिटाइज्ड किए गए गणना प्रपत्रों के बारे में विधानसभावार जानकारी देते हुए अवगत कराया कि 192-कायमगंज विधानसभा में कुल मतदाता-391832 के सापेक्ष शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए है तथा गतदाताओं से प्राप्त 171497 गणना प्रपत्रों को बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। 193-अमृतपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता-313288 के सापेक्ष 312274 गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित कर दिए गए है तथा मतदाताओं से प्राप्त 111937 गणना प्रपत्रों को बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। 194-सदर फर्रुखाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता-370201 के सापेक्ष 360360 गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित कर दिए गए है तथा मतदाताओं से प्राप्त 138884 गणना प्रपत्रों को बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइज्ड कर दिया गया है तथा 195-भोजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता-322688 के सापेक्ष शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित कर दिए गए है तथा मतदाताओं से प्राप्त 159072 गणना प्रपत्रों को बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। वहीं 192-कायमगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अनट्रेशेवल फार्मों का कारण सहित उल्लेख करते हुए निम्नानुसार विवरण सहित अवगत कराया गया। 192-कायमगंज विधानसभा में मृतक-3848, अनुपस्थित-871, स्थायी रूप से अनुपस्थित-6462, आलरेडी इनरोल्ड-1381 तथा अन्य-41 कुल 12603 अनट्रेशेवल मतदाता है। 193.अमृतपुर विधानसभा में मृतक-2117, अनुपस्थित-686, स्थायी रूप से अनुपस्थित-2936, आलरेडी इनरोल्ड-1044 तथा अन्य 46 कुल 6829 अनट्रेशेवल मतदाता है। 194-सदर फर्रुखाबाद विधानसभा में मृतक-4905, अनुपस्थित-743, स्थायी रूप से अनुपस्थित-8122, आलरेडी इनरोल्ड-1901 तथा अन्य-80 कुल 15751 अनट्रेशेवल मतदाता है। 195-भोजपुर विधानसभा में मृतक-3340, अनुपस्थित-1068, स्थायी रूप से अनुपस्थित-4972, आलरेडी इनरोल्ड-1775 तथा अन्य-132 कुल 11287 अनट्रेशेवल मतदाता है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने दल के नियुक्त बी0एल0ए0 के माध्यम से अनट्रेशेवल फार्मो की सूची सम्बन्धित बी0एल0ओ0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर मतदाताओं के बारे में सही जानकारी करते हुए गणना प्रपत्रों को भरवाकर बी0एल0ओ0 के पास जमा कराये। जनपद में कुल 1531 मतदेय स्थलों सापेक्ष समाजवादी पार्टी ने कुल 1064, भारतीय जनता पार्टी ने 1490, बहुजन समाज पार्टी ने 1531 तथा कांग्रेस पार्टी ने-838 बी0एल0ए0 नियुक्त किए है। अवशेष मतदेय स्थलों के लिए शीघ्र से शीघ्र बी0एल0ए0 नियुक्त किए जाने की बात कही। सपा से सुभाष चन्द्र शाक्य, भाजपा के जिला संयोजक चुनाव मुकेश गुप्ता, कांगे्रस कमेटी के प्रवक्ता वरूण त्रिपाठी ने अवशेष बीएलए की सूची शाम तक कार्यालय को उपलब्ध कराने आवश्वासन दिया। यदि कोई मतदाता एक से अधिक गणना प्रपत्र भरता है तो उसे एक वर्ष तक की सजा हो सकती है।
डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण की ली बैठक
