फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया।
एसपी आरती सिंह ने तिकोना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह को नीबकरोरी चौकी का प्रभारी बनाया है। नीबकरोरी चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश को अचरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक संजीव कुमार को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सोमवीर को कायमगंज कस्बा चौकी प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को कमालगंज की भोजपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को पखना चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रामकेश को थाना मऊदरवाजा की चौकी मेडिकल का प्रभारी बनाया गया है। थाना मऊदरवाजा की चौकी मेडिकल का प्रभारी अजय सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज भेजा गयाा है। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक प्रेमचन्द्र को थाना कादरीगेट व पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है।
चौकी प्रभारियों सहित 11 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
