ठेके,पट्टे,कोटे की “चाहत” 2027 में भाजपा के लिए बन सकती है नासूर

नगर में गुटबाजी ऐसी कि एक दूसरे को फूटी आँख देखना नहीं है पसंद,

हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

शाहाबाद , समृद्धि न्यूज। हरदोई एक कहावत है कि चाहत इंसान को अपनों से भी अलग कर देती है।चाहत ऐसी कि जिसका कोई ठोस सहारा भी न हो,उसके लिए अभी से सिर फुटौवल मची हुई है।ऐसी ही एक चाहत लेकर शाहाबाद विधानसभा में आईं एक भाजपा नेत्री,जो यहां से भाजपा से टिकट की दावेदार बनकर अभी से लोगों से मिलने और विविध कार्यक्रमो में शामिल होकर अपना दावा मजबूत करने का प्रयास कर रही है।उसके लिए वह क्षेत्र में दौड़ भाग भी कर रही है,लेकिन यह उनकी चाहत पूरी होती या नहीं, फिलहाल यह वक्त के गर्त में है।वैसे इन भाजपा नेत्री के बारे में बताया जा रहा है कि जिले के एक कद्दावर भाजपा नेता द्वारा पोषित भाजपा नेत्री पारीसा तिवारी को शाहाबाद से विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी को कमजोर करने का प्रयास किया गया है,और वह शाहाबाद से विधायक बनने का सपना देख रही है।उसी क्रम में उन्होंने नर्मदा तीर्थ से धर्म ध्वजा कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें नगर में भाजपा कई टुकड़ों में बंटी हुई नजर आई।वैसे स्थानीय स्तर पर कुछ भाजपा के जिम्मेदार सड़कों के ठेके,जमीनों के पट्टे,राशन की दुकानों के कोटे,कमीशन,दलाली बर्चस्व की जंग आदि को लेकर कई धड़ों में बंटे हुए हैं।जिससे आम आदमी भी इन लोगों से दूर होता जा रहा है।जो भाजपा के कई कार्यक्रमों में खुलकर सामने आ चुका है।जिससे कुछ स्थानीय लोगों की जिम्मेदारों द्वारा क्लास लगाई गई,उसके बाबजूद मुख्य कार्यकर्ताओं को भी एकजुट नहीं कर पा रहे हैं।जिसे लेकर नगर में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।अभी कुछ दिन पूर्व धर्म ध्वजा शोभायात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सनातनियों के वहां न पहुंचने का कारण भी लोग तलाशने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *