गजब की बेइज्जती! पुतिन ने पाकिस्तानी PM को 40 मिनट कराया इंतजार, जबरन मीटिंग में घुसे शहबाज शरीफ

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए 40 मिनट तक इंतजार करते रहे। जब पुतिन की ओर से शहबाज शरीफ को बुलावा नहीं आया तो वह अपने सहयोगियों के साथ जबरन बैठक में घुस गए। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय फोरम में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की कोशिश में उनकी बंद कमरे वाली मीटिंग में पहुँच गए। 40 मिनट इंतजार करने के बाद, शरीफ ने संयम खो दिया और उस कमरे में प्रवेश कर गए जहाँ पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन के साथ बातचीत कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने इसे डिप्लोमैटिक मिसस्टेप बताया।

तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात में इंटरनेशनल फोरम फोर पीस एंड ट्रस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया है। हालांकि, इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बड़ी बेइज्जती होने की खबर सामने आ रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार कराया है। इंतजार के बाद शहबाज शरीफ बिना बुलावे के उस कमरे में घुस गए जहां पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बैठक कर रहे थे। शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फे्रंस में शामिल होने पहुंचे हैं। शहबाज शरीफ की इस हरकत से पाकिस्तान की दुनियाभर में बेइज्जती हो रही है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शहबाज शरीफ कुर्सी पर बैठे इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने नाखून चबाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में शहबाज शरीफ को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बीच एक कमरे में चल रही बैठक के दरवाजे को जबरन खोलकर अंदर जाते देखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी आरटी के मुताबिक 40 मिनट से ज्यादा समय तक रूसी राष्ट्रपति का इंतजार करने के बाद पुतिन और एर्दोगन की बैठक के बीच में शरीफ जबरन घुस गए। शहबाज शरीफ बैठक वाले कमरे में गए, लेकिन वहां से 10 मिनट के अंदर ही बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *