कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी। जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना कमालगंज के ग्राम हुसैनगंज निवासी राकेश राजपूत के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे घरेलू सामान जल गया। इस दौरान सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोजपुरी चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मददसे आग पर काबू पाया।
