दिल्ली: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 47 मिनट पर जानकारी मिली कि कालकाजी के एक घर के अंदर अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष (32) और चैतन्य (27) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *