लखनऊ, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी के मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया है। गोरखपुर से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता है। यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की। शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में इसकी घोषणा की गई।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Union MoS Pankaj Chaudhary has been elected as the State BJP President.
Union Minister Piyush Goyal, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and other BJP leaders felicitated him. pic.twitter.com/SiNg0UVlyr
— ANI (@ANI) December 14, 2025
इस मौके पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी की जीत की घोषणा की। वहीं गोरखपुर स्थित उनके घर पर लोगों का ताता लगा हुआ है। लोग उनके परिवारवालों से मिलने आ रहे हैं और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहें हैं। इस खुशी के मौके पर पंकज चौधरी के परिवार से जब मीडिया ने बात की तो उनकी माता जी ने कहा कि पंकज लगातार मेहनत करते हैं।
