डीआईजी हरीश चंदर ने जहानगंज थाने का किया निरीक्षण

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कानपुर परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर सोमवार रात जनपद पहुंचे। उन्होंने जहानगंज थाने का निरीक्षण किया। जहानगंज थाने में उप महानिरीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अभिलेखों की भी जांच की और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। उनके जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

लूट की घटना पर सख्त दिखे डीआईजी

कैश पिकअप कर्मी के गोली मारकर लूट करने के मामले में डीआईजी हरीश चंदर सख्त हो गये है उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही लूट के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिये। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर हरीश चंदर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों के साथ कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान, लंबित विवेचना निस्तारण, जन शिकायत, साइबर अपराध अभियान, आईजीआरएस को लेकर प्रगति जानी और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कादरीगेट के गुंजन बिहार कॉलोनी में हुई राजेश शर्मा कैश पिकअप कर्मी से लूट की घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार आदि अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *