मंदिर में हिन्दू युवक के साथ रचायी शादी, मौजूद रहे हिन्दूवादी नेता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक बच्चे की मां शिवा अंसारी उर्फ सृष्टि ने अपने पहले पति से तलाक लेकर गौतम श्रीवास्तव से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार शिवा अंसारी का गौतम श्रीवास्तव से करीब सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। मंगलवार को मुस्लिम युवती शिवा अंसारी ने अपने प्यार के लिए नाम और धर्म बदलकर श्रद्धापूर्वक हिंदू रीति रिवाज से सृष्टि उर्फ शिवा अंसारी गौतम श्रीवास्तव के साथ फतेहगढ़ कलेक्ट परिसर में शिव मंदिर में जलाभिषेक कर हिंदू रीति रिवाज से मांग भरकर मंगल सूत्र पहनाया। इस अवसर पर जिला आर.एस.एस. से दिनेश तोमर, हिंदू जागरण संयोजक राहुल सिंह, जानू ठाकुर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निलेश कुमार, अखिलेश मिश्रा विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मौजूद रहे।
सात माह के प्रेम में एक बच्चे की मां शिवा अंसारी से बनी सृष्टि
