दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया संबल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आज समेकित शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा शिक्षण.अधिगम सामग्री (टीएलएम) की कार्यशाला व प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी बढ़पुर सभागार में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक सहयोग प्रदान करना है।
प्रदर्शनी में स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा विभिन्न प्रकार की टीएलएम प्रस्तुत की गईं। जिनमें कुछ सामग्री बाजार से क्रय की गई थी, जबकि अधिकांश टीएलएम स्वयं हाथ से तैयार की गई थीं। इन शिक्षण सामग्रियों का उपयोग दिव्यांग बच्चों की समझ, रुचि एवं सीखने की क्षमता को विकसित करने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा तैयार की गई टीएलएम का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि टीएलएम अत्यंत मेहनत और लगन से तैयार की गई हैए इसका नियमित रूप से प्रयोग कर दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक सहायता प्रदान की जाएए ताकि वे मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ सकें। इस अवसर पर जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) जितेंद्र सिंह एवं विशेष शिक्षक रोहिताश कुमार भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में जिले के समस्त स्पेशल एजुकेटर्स ने अपनी-अपनी टीएलएम के साथ सहभागिता की। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रमुख स्पेशल एजुकेटर्स में अजय कुमार, अमित कुमार, अवधेश कुमार, रामवीर सिंह, ज्ञान सिंह, सरिता मिश्रा, रूचि राठौर, जय प्रकाश दुबे, जानकी प्रसाद, अतुल कुमार, ब्रजेश कुमार, अनुज कुमार, राजकुमार सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समेकित शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास किया गया।
टीएलएम कार्यशाला व प्रदर्शनी का आयोजन
