अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अहरौरा: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर पट्टी कला स्थित ओवर ब्रिज पर हिंनौता से निकल कर अहरौरा बाजार जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौद दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिनौंता लतीफपुर गेट पर ढाबा संचालक संजय चौहान पुत्र श्री राम निवासी लतीफ पुर हिनौंता जैसे ही ढाबे से निकल कर ओवर ब्रिज पर पंहुचा तभी सोनभद्र से जा रही तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोर दार धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की वही दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी अहरौरा थाने पर दीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए विधिक कार्यवाही मे जुट गई वही घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *