छीन गयी चार से पांच चेन बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला से चेन छीनने वाली एक महिला को पीडि़ता के पति ने दबोच लिया और चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर उसकी अन्य साथी महिलाओं को भी दबोच लिया। पुलिस ने महिला से लूटी गयी चेन भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त सौरभ सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी शांतिनगर पजाबा थाना कादरीगेट ने संबंधित थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मैं अपनी मां शान्ती देवी, बहन वीना सिंह पत्नी निशा सिंह के साथ गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने पांचाल घाट गया था। गंगा स्नान को जाते समय मेरी पत्नी निशा भीड़ में कुछ पीछे रह गयी, जबकि हम लोग आगे निकल गये। मेरी पत्नी पुरानी घटियाघाट से निकल रही थीं, तभी 10-11 अज्ञात महिलायें मेरी पत्नी को चारों तरफ से घेर लिया और उसके गले से एक महिला ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की, मेरी पत्नी ने जिसका विरोध किया, तो समस्त महिलाओं ने मेरी पत्नी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए डराकर सोने की चेन छीन ली , जिसमें लॉकेट पड़ा था। मेरी पत्नी ने मुझे तेजी से आवाज दी और शोर मचाया। हम लोगों ने पीछे मुडक़र देखा, तो मेरी पत्नी जोर-जोर से चिल्ला रही थी। नजदीक जाकर देखा और एक महिला को मौके से पकड़ लिया। जिसने अपना नाम सीमा पत्नी सिंकदर निवासी इकरन थाना चिसखजा भरतपुर राजस्थान बताया। शेष महिलायें भीड़ में भाग गयीं। सीमा से हम लोगों ने चेन के बारे में पूछताछ की, तो बताया कि मेरे साथ की महिलायें चेन लेकर भाग गयीं। कादरीगेट थाना पुलिस ने महिला की निशानदेही पर अन्य ११ महिलाओं को भी मसेनी चौराहे से पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में उनसे पूछताछ की जा रही है।
छीनी गयी सोने की चेन के साथ एक दर्जन महिलायें गिरफ्तार
